फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। उद्घाटन करते हुए स्टेट कमिश्नर गाइड ललिता प्रदीप ने कहा कि जीवन जीने की कला योग के बिना अधूरी है। इसके बिना जीवन अधूरा रह जाता है। प्रशिक्षण शिविर सत्र की शुरुआत प्रार्थना से हुई।
प्रोफेसर जीएस शुक्ला ने योग और रोग नो और बॉडी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर वी इस्लाम ने माइक्रो योगा प्रैक्टिस के अभ्यास को बताया। जनपद बस्ती से जिला प्रशिक्षण आयोग स्काउट नेशनल लेबल माइक्रो योगा इंस्ट्रक्टर कुलदीप सिंह ने योग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमित सिंह ने प्राणायाम के विषय पर विस्तार से अपने विचार और प्राणायाम के प्रकार उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर आईटी अदनान हाशमी वंदना तिवारी ने किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से स्काउट और गाइड ने प्रतिभाग किया। हाथरस जिला काउंसलर डॉ. विकास कौशिक, कानपुर से नीलम सिंह, विजय प्रसाद शर्मा, सुनील सिंह, सत्यमवदा सिंह, अमरीश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें