फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सात नामांकन पत्रों की खरीद से मचा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खींचतान भी जमकर हो रही है। मजबूत दावेदार अभी से ही जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। बुधवार को सासनी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सात नामांकन पत्रों की खरीद होने से काफी घमासान मचा हुआ है।
बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विधायक की पुत्र वधु प्रतिभा कमल ने नामांकन के लिए दो सेट खरीदे। जबकि संभावित प्रत्याशी बबिता ने भी दो सेट खरीदे। वहीं, सांसद राजवीर दिलेर की पुत्री डॉ. पूर्णिमा ने मात्र एक सेट ही खरीद किया है। अन्य संभावित प्रत्याशियों में आशा देवी ने एक व ममता ने एक सेट ही खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सासनी ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुई सात नामांकन पत्रों की बिक्री भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे प्रमुख के चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार पैदा हो गए है। सभी दावेदार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को टोकन मनी देकर भूमिगत करने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि भाजपा हाईकमान ने विधायक की पुत्र वधु प्रतिभा कमल को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें