फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायत सहायक के रिक्त पदों के प्रस्ताव आज जिला मुख्यालय पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 64 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के रिक्त पदों के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों को 20 जून को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय पर ग्राम पंचायतों द्वारा पहुंचाया जाएगा। प्रस्तावों पर कार्यालय की ओर से मेरिट के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। इसके सापेक्ष यहां जिले की 64 ग्राम पंचायतों में विभिन्न कारणों के चलते पंचायत सहायकों के पद रिक्त रह गए थे। पंचायतराज विभाग की ओर से इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। शासन की ओर से इन पदों को भरे जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों, ब्लॉक व जिला कार्यालय के माध्यम से आवेदकों से आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आवेदकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों की ओर से भर्ती के लिए प्रस्तावों को तैयार कर लिया गया है। अब इन तैयार प्रस्तावों को 20 जून को जिला पंचायतराज कार्यालय में भेजा जाएगा। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि इन प्रस्तावों के सापेक्ष आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। वहीं ग्राम पंचायतों से प्राप्त वरीयता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें