न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान बखेड़ा हो गया। स्थिति यह हो गई कि कुछ बरातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने जबरन रोक लिया। मामला थाने तक पहुंच गया और उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
थाना हाथरस क्षेत्र के एक गांव में अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र से एक बरात आई। इस दौरान जब शादी की रस्म अदा होनी थी तो लड़की पक्ष के लोगों को कुछ लोगों ने यह बता दिया कि लड़की के परिजनों के नाम जमीन कम है, जबकि उन्हें ज्यादा बताई गई थी। इसी पर बात बिगड़ गई और लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया।
ऐसी में लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। मामले की जानकारी मिलने का पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष समझौता हुआ। दोनों पक्षों ने शादी से इंकार कर दिया। एसी में बारात बिना दुल्हन के लौट गई। संवाद