फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद में भगवान परशुराम की शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व मंत्री श्याम सु? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के बैनर तले श्री श्री 1008 श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा बुधवार की रात को कस्बे में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए कस्बे के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और जयकारे लगाए गए।
शोभायात्रा से पूर्व रोशन लाल इंटर कॉलेज में वक्ताओं ने समाज की शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता पर मजबूती पर बल दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, समिति अध्यक्ष शुभम उपाध्याय ने फीता काटकर और भगवान परशुराम जी की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की झांकियों सहित करीब आधा दर्जन झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रा समिति अध्यक्ष शुभम उपाध्याय ने सभी अतिथियों व समाज के लोगों व वरिष्ठ जनों का पटका प
विज्ञापन
विज्ञापन

हनाकर व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चिराग उपाध्याय, सतेंद्र शर्मा, सुनील गौतम, जितेंद्र गौतम, मनोज शर्मा, नवीन गौतम, अंकुश गौड़, चिंटू गौतम, बबलू गौतम, सुरेंद्र पाराशर, सोनू पाराशर, रजत रावत, यतेंद्र शर्मा, प्रभात पचौरी, डॉ. तरुण शर्मा, मनीष गौतम, रजत गौतम, दीपक बधौतिया, प्रेम प्रकाश गौतम, अनुज शर्मा, गगन पाराशर, जाकिर खान, अनुराग अग्निहोत्री, डॉ योगेश शर्मा, कमल उपाध्याय, जीतू गौतम, जीतू शर्मा, मनीष भारद्वाज, वैभव गौड़, दीपक पचौरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें