हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश फॉर्म जमा करने के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की मेरिट सूची जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश पूर्ण कराए जाने को कहा जा रहा है, ताकि शेष सीटों को लेकर दूसरी मेरिट सूची जारी की जा सके।
शहर के बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर शुरू हो गई है। बुधवार को तीनों कॉलेजों में पहुंचे प्रवेश आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ। जिसमें उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा प्रवेश आवेदन के साथ लगाए गए अन्य सभी प्रमाण पत्रों की प्रवेश समिति के सदस्यों ने जांच की।
जांच के बाद विद्यार्थियों को फीस वाउचर दिए गए। जिसके बाद विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों की बैंक शाखाओं में फीस जमा कराने पहुंचे। जहां पर काफी कड़ी मशक्कत के बाद उनकी फीस जमा हुई। संवाद