न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के कपास उत्पादक किसानों के लिए इस बार राहत की बात है। कपास के दाम छह हजार से लेकर साढ़े छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। कपास के दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। आढ़तों पर कपास आने से मंडी प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आलू, गेहूं और धान का उत्पादन ज्यादा होता है। अब हल्की सर्दी की शुरुआत के साथ मंडी में दो तरह की कपास की आवक शुरू हो गई है। देसी कपास साढ़े छह हजार रुपये प्रति क्विंटल व अमेरिकी कपास छह हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। मंडी से कपास को जिले के स्थानीय मिलों में भेजा जा रहा है। कपास की मदद से रूई तैयार की जाएगी। इस बार बारिश के चलते कपास की फसल भी प्रभावित हुई है। इसे लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
मंडी में कपास की आवक शुरू हो गई है। छह हजार से साढ़े छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक कपास बिक रहा है। देसी कपास साढ़े छह हजार व अमेरिकन छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
-प्रवीण वार्ष्णेय, आढ़तिया
इस बार बारिश के चलते कपास की फसल प्रभावित हुई है। बारिश से कपास की पैदावार कम रही है। हालांकि कपास के दाम इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा है। देसी कपास ज्यादा अच्छा होता है। अमेरिकन वैरायटी कपास है।
-धारा सिंह, किसान