फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिटिया प्रकरण को लेकर जिले में विकास कार्यों की गति हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में राजनीतिक संगठनों के नेताओं की आवाजाही कम होने से अफसरों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से बिटिया के गांव में सभी पार्टियों के राजनेता दौरा कर रहे थे और बिटिया के परिवार वालों से मुलाकात कर रहे थे। गांव में तनाव भरी खामोशी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती गांव में कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस कारण यहां जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा लटकी हुई थी। अब बिटिया के गांव में पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही कम होने के साथ विकास कार्यों व अन्य योजनाओं के संचालन की ओर अफसरों ने अपना ध्यान क्रेंदित कर दिया है। अफसरों ने योजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। यहां तक कि पिछले कई दिनों से शासन को भेजी जाने वाली कई आवश्यक रिपोर्ट भी नहीं पहुंच पाईं। बृहस्पतिवार को अफसरों ने अपने कार्यालय में पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा की और शासन को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें