फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन को पूछताछ के बाद छोड़ा

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली चंदपा में मौजूद कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक चैनल के स्टिंग आपरेशन में जातीय दंगे करवाने संबंधी बयान को लेकर फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यौराज जीवन से कोतवाली चंदपा पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस इन्हें गोपनीय स्थान पर ले गई। इससे उनके समर्थकों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया। हालांकि चार घंटे बाद पुलिस ने जीवन को छोड़ दिया। समर्थक यह जानने को आतुर रहे कि आखिर श्यौराज जीवन कहां हैं। जब उनको छोड़े जाने की जानकारी मिली, तब उनके समर्थक शांत हुए।
चंदपा क्षेत्र में बिटिया की मौत के बाद इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है। इस संबंध में एक चैनल ने एक स्टिंग आपरेशन किया था जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यौराज जीवन विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। इसके प्रसारण के बाद जिला पुलिस सक्रिय होे गई। श्यौराज जीवन के खिलाफ भी बुधवार को चंदपा कोतवाली में एक मुकदमा कायम किया गया था। इसी मुकदमे में पुलिस ने जीवन को नोटिस भेजकर तलब किया था।
विज्ञापन

जीवन बहस्पतिवार को कोतवाली चंदपा आए। वहां मीडियाकर्मी भी जमा हो गए। उनके भी कुछ समर्थक आ गए। स्थिति कहीं बिगड़ न जाए, यह देखकर कोतवाली पुलिस उन्हें वहां से ले गई। करीब चार घंटे तक पुलिस ने उनसे सहपऊ में ले जाकर पूछताछ की और तदुपरांत वहां से जाने दिया। इसकी जानकारी जब उनके समर्थकों को हुई, तब उन्हें तसल्ली मिली। जीवन ने इसके लिए हाथरस पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

मुकदमे के संबंध में श्यौराज जीवन को नोटिस देकर बुलाया गया था, आज पूछताछ के बाद उनको इस शर्त पर जाने दिया गया कि जब भी उनको बुलाया जाएगा, वह यहां आएंगे। कई बिंदुओं पर उनसे पूछताछ की गई है।
- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें