फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपयोग के बाद मिट्टी में लगाने पर पौधे का रूप ले लेगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
हाथरस : पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्व सांसद को पत्र सोंपते पर्यावरण संरक्षण संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस पर ऐसे राष्ट्रीय ध्वज को उपयोग में लाने की मुहिम छेड़ दी गई है, जो लहराए जाने के बाद यदि मिट्टी में लगा दिए जाएं तो वह पौधे का रूप ले लेंगे। इस संगठन ने पिछली बार ऐसा ध्वज तैयार किया था और स्वाधीनता दिवस के मौके पर इसका इस्तेमाल किया था।
संगठन के पदाधिकारी इस संबंध में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर से मिले और उन्हेें पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र सौंपा। पूर्व सांसद ने इस कार्य की काफी सराहना की। पूर्व सांसद ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरा पत्र केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संगठन के इस कार्य का उल्लेख किया गया है। संगठन के अध्यक्ष प्रेम पोद्दार ने पूर्व सांसद को इसके लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रेम पोद्दार, सारांश टालीवाल, रितिक बंसल, सर्वांग अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें