हाथरस : उपमुख्यमंत्री को पत्र देते सदर विधायक हरीशंकर माहौर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने अलीगढ़ रोड पर रुहेरी तिराहा पर भगवान परशुराम की प्रतिमा व मथुरा रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि सदर विधायक हरिशंकर माहौर से ब्राह्मण समाज के लोगों ने रुहेरी तिराहे पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगवाने एवं पार्क बनवाने के लिए मांग की थी। वहीं जाट समाज द्वारा मुरसान रियासत के राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से भी मथुरा रोड पर हतीसा तिराहे पर पार्क बनवाने व उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग की थी। जिसको लेकर विधायक ने उपमुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। उनके साथ भाजपा नेता भगवानदास माहौर व मदन फौजी भी थे।