फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी समारोह से आभूषण व नकदी के दो बैग ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से बदमाश रुपयों और जेवरों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर की साकेत कॉलोनी निवासी हरीशंकर पाठक मंडी में कर्मचारी हैं। रविवार को उनकी बेटी की शादी अलीगढ़ रोड स्थित पचौरी गार्डन गेस्ट हाउस में थी। रात को जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच पाठक को नेग के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। उन्होंने कमरे में रखे बैग को लाने के लिए परिवार के सदस्यों से कहा। परिवार के लोग कमरे में जब बैग लेने के लिए गए तो वहां पर बैग नहीं था।
विज्ञापन

यह देखकर सभी के होश उड़ गए, क्योंकि बैग में 90 हजार रुपये नकद, व्यवहार के आए रुपयों के लिफाफे, नेग आदि में दिए जाने वाले रुपयों के लिफाफे और सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। उसी बैग में दुल्हन की विदाई के लिए सजने वाली कार की चाभी भी रखी हुई थीं। इधर-उधर काफी तलाश करने पर बैग का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैग गायब होने के बारे में पूरी जानकारी ली। हरीशंकर पाठक ने इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें