फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फायर कर भैंस को गाड़ी में लादकर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला रूंद में बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग कर भैंस गाड़ी में लाद कर फरार हो गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाका पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
लालाराम निवासी नगला रूंद की भैंस घेर पर बंधी हुईं थी। तभी यहां पर बदमाश आए और भैंस गाड़ी में लादने लगे। तभी आवाज सुनकर लालाराम की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए। चोरों ने अपने आपको घिरता हुआ देखा तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग होते ही ग्रामीण पीछे हट गए और चोर भैंस को गाड़ी में लादकर भाग गए। इस घटना की जानकारी होने पर हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ राजीव यादव का कहना है कि फायरिंग की बात गलत है। ग्रामीण की भैंस को चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें