फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सभासदों ने रुके हुए कार्यों को पूरा कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्योँ की समीक्षा की गई और शहरी क्षेत्र में शामिल की गई सरकारी भूमि के उपयोग के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभासदों ने पुराने रुके हुए काम भी पूरा कराने की मांग की। इस मौके पर शहर में जलभराव का मसला भी उठाया।
शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने शहर में रुके हुए विकास कार्योँ को फिर से शुरू कराने की मांग की। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस समय बजट का अभाव है। जैसे ही बजट आएगा, वैसे ही यह काम शुरू करा दिए जाएंगे। सभासदों ने शहर में जलभराव को दूर कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका की सीमा वृद्धि के उपरांत सम्मलित किए गए गांवों में सरकारी भूमि के उपयोग के लिए शासन की नीति के हिसाब से कार्यवाही करने का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा गया। इसे भी पास कर दिया गया। बैठक में अधिकारी अधिकारी अनिल कुमार, कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार सहित अन्य पालिका कर्मी व सभासद मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें