फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाजार खुले तो दिखी चहल-पहल और उसके बाद सड़कें हुईं सूनी

विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन में ढील मिलने पर सब्जियां खरीदते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे दिन भी छूट की अवधि में बाजारों में खासी चहल-पहल रही और लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की लेकिन उसके बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। दोपहर 11 बजे से लेकर रात तक लोग चाय, बीड़ी, गुटका तक को तरस गए। पूरे दिन घरों में कैद लोग कोरोना के बारे में जानकारी हासिल करते रहे और यह पता लगाते रहे कि आखिर अब इस महामारी से देश में क्या स्थिति है।
लॉकडाउन के तहत सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक बाजार खुल रहा है। ऐसे में तीसरे दिन भी बाजार खुलने पर लोग घरों से बाह निकले और जमकर खरीदारी की। लोगों ने सब्जियां, फल के अलावा दूध, आटा सहित अन्य सामान की खरीदारी की। सुबह ही जनरल स्टोर, सब्जी, डेयरी आदि की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी। पुलिस भी इस दौरान बाजारों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 11 बजते ही पुलिस ही काफी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गए तो काफी दुकानें पुलिस ने बंद करा दी। उसके बाद पूरे दिन बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर अंदर बाजार तक कमोबेश यही स्थिति रही। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां सड़कों पर गश्त करती रही। लोग घरों में कैद रहे और हर किसी की जुबां पर कोरोना की दहशत की चर्चाएं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें