हाथरस : गांव कुंवरपुर में कब्जा हटाने गई पुलिस की कुछ लोगों से होती नोक-झोंक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में एक जमीन को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ और एक पक्ष की महिलाएं जेसीबी के सामने भी खड़ी हो गईं।
उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने सख्ती से जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। इस जमीन पर करीब 12 साल से एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी में अब इसे कब्जामुक्त कराया गया। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी। संवाद