हाथरस: पंपिंग स्टेशनों की जांच करती टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर एक जांच टीम ने शहर के कई सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया और वहां खामियों को देखा।
उल्लेखनीय है कि दो माह पहले नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने लाला का नगला, मुरसान गेट पंपिंग स्टेशन में अपग्रेडेशन के कामों को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह निर्माण कार्य बेहद घटिया क्वालिटी का किया गया है। उपकरण तकनीकी रूप से ठीक काम नहीं कर रहे हैं और इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
यह काम सी एंड डीएस नलकूप विंग उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराया गया था। नगर पालिकाध्यक्ष ने इस कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अलावा शासन, मंडलायुक्त व डीएम से भी इस मामले की शिकायत की थी। इसको लेकर मंडलायुक्त स्तर से जांच टीम गठित की गई थी। इस टीम ने यहां पंपिंग स्टेशनों पर जाकर स्थिति देखी। टीम के साथ नगर पालिका के ईओ डॉ.विवेकानंद भी मौजूद थे।