फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का कहर, पांच और की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस-मुरसान।
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब पांच और लोगों की बुखार से मौत हुई है। इसमें सहपऊ के तीन व मुरसान के दो लोग शामिल हैं। वहीं तीन अन्य मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि हुई है। काफी मरीजों का जिले से बाहर भी इलाज चल रहा है। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई स्थानों पर गई और वहां मरीजों का उपचार कराकर दवा वितरित की। एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया।
जिले में वायरल फीवर, डेंगू की चपेट में रोजाना लोग आ रहे हैं और लोगों की जान भी इसकी वजह से जा रही है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। तीन अन्य मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 272 केस डेंगू के आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा मुरसान निवासी विजय कुमार (50 वर्ष) निवासी आर्य समाज रोड मुरसान व इसी कस्बे की एक महिला लल्लो देवी (60 वर्ष) पत्नी भूप सिंह निवासी मोहल्ला व्यापारियान की बुखार से मौत हो गई। यह दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें देहात में कई इलाकों में गई और वहां मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की। कई इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें