फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकार ने नौकरी और आवास देने का वादा अभी तक नहीं किया पूरा

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया के गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के पिता का कहना है कि अभी तक सरकार ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी व आवास देने की मांग पूरी नहीं की है। बिटिया के भाई का कहना है कि डीएम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, बिटिया के घर की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ तैनात रही।
बिटिया के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी की मौत के बाद उन्हें आर्थिक मदद के अलावा आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा दिया था। आर्थिक मदद तो मिल गई है, लेकिन दो माह से ज्यादा का वक्त हो गया। अभी तक आवास और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। कोई अधिकारी भी इस सिलसिले में बातचीत करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिटिया के भाई ने फिर दोहराया है कि डीएम हाथरस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी मौजूदगी में उसकी बहन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसका यह भी कहना है कि नार्को टेस्ट उन लोगों का होना चाहिए, जो दोषी हैं और जिन्होंने गुनाह किया है। हम तो पीड़ित पक्ष के लोग हैं। हम अपना नार्को टेस्ट नहीं कराएंगे। उसका यह भी कहना है कि कई दिन से सीबीआई पूछताछ के लिए उनके घर नहीं आ रही। पता नहीं सीबीआई अपनी जांच कब खत्म करेगी। इधर, बिटिया के घर की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें