फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद-बीज की दुकान का शटर काटकर नकदी ले गए बदमाश

विज्ञापन
हाथरस : नयागंज चौराहे पर बीज की दुकान से चोरी के बाद मौके पर मोजूद लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नयागंज चौराहा स्थित एक दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से बदमाश शटर काटकर दुकान में रखी नकदी चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर की बिछुआ गली निवासी नरेश अग्रवाल पुत्र बनवारीलाल अग्रवाल की नयागंज स्थित चौराहा पर अपना बीज भंडार के नाम से खाद-बीज की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर रात को नरेश अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि उनकी दुकान का शटर साइड से टूटा हुआ है। यह देखकर वहीं के लोगों ने नरेश को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीच बाजार दुकान से हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी का खुलासा जल्द करने का भरोसा व्यापारियों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें