फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवती के परिजनों ने की प्रेमी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक रेस्टोरेंट में युवती को घर वालों ने उसके प्रेमी के साथ देख लिया। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने प्रेमी की पिटाई कर दी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। मारपीट में प्रेमी का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहीं, घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक व दूसरे मोहल्ला निवासी युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक युवती के परिवार के लोगों को लग गई। युवती शनिवार को कॉलेज जाने की कह कर प्रेमी के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंच गई। इसकी जानकारी उसके परिवार के युवकों को हुई तो वह भी वहां पहुंच गए और प्रेमी व युवती के परिवार के युवकों के बीच हाथापाई होने लगी। उसके बीच मारपीट होने पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी का युवकों ने सिर फोड़ दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। यहां से घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर, दोनों पक्षों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। लोग उनके बीच सुलह कराने में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें