न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
एक युवती ने मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपने शारीरिक शोषण की शिकायत की है। युवती ने पत्र में लिखा है कि उसका चाचा वकील है और अभी तक उसका विवाह नहीं हुआ है। इस कारण वह उससे जबरन संबंध बनाता है।
वह धमकी देता है कि वह वकील है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जब इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की तो पिता ने भी उसे चुप रहने के लिए कहा। पिता भी चाचा के साथ अनैतिक व्यापार में शामिल है। वह कोतवाली में शिकायत करने गई तो किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। युवती ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन हाथरस एवं सादाबाद में भी की है। संवाद