फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पक्षी के टकराने से तारों में हुई स्पार्किंग से लगी आग, फुंका ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
हाथरस: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में केनरा बैंक के सामने लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की दोपहर को तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग से ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे जुड़े कई इलाकों की बिजली ठप हो गई। मौके पर विद्युत कर्मी पहुंच गए और आपूर्ति को बंद कराने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसी पक्षी के टकराने से बिजली के तारों में स्पार्किंग हो गई, जिससे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जलने लगा। आसपास खड़े लोग और राहगीर वहां से भाग खड़े हुए। इसकी सूचना बिजली अधिकारियों को दी गई। मौके पर विद्युत कर्मी पहुंच गए। विद्युत कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। आसपास के इलाके के लोगों को देर रात तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें