हाथरस: गांव गढ़ी नौकस में करब में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जैतई रोड स्थित गांव गढ़ी नौकस में शुक्रवार की दोपहर को तीन किसानों की करीब 21 बीघा करब में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
आग से गांव गढ़ी नौकस निवासी नत्थीलाल शर्मा की आठ बीघा, राजपाल सिंह की आठ बीघा और महीपाल सिंह की पांच बीघा करब में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। दमकल कर्मियों ने पानी की मदद से आग पर काबू पाया।