फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेटे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद पुलिस की गिरफ्त में अपने ही बेटे की हत्या का आरोपी पिता। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला ठाड़ा में अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की हत्या के आरोपी पिता को शनिवार को पूछताछ के बाद सादाबाद कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। इस घटना के मामले में सादाबाद कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि गांव नगला ठाड़ा में शुक्रवार को चौहान सिंह पुत्र दीवान सिंह ने अपने तीन साल के छोटे बेटे विराज उर्फ किट्टू की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी और अपनी पत्नी रेखा को दरांती मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी चौहान को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इसके खिलाफ कोतवाली में पत्नी रेखा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 302, 323, 324 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें