फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मृतक की पत्नी, पुत्री, पुत्र सहित परिजनों ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा में पुलिस अभिरक्षा में आरएसएस कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजू की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच को लेकर मंगलवार 24 मई को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायिक के कक्ष में मृतक की पत्नी व परिजनों के बयान दर्ज हुए। अभी पुलिस व चिकित्सा विभाग की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज होना बाकी है।
पुलिस अभिरक्षा में राजकुमार उर्फ राजू की मौत के मामले में एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे हैं। इस इस क्रम में एडीएम न्यायिक की ओर से मृतक के परिजनों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, घटना से संबंधित पुलिसकर्मियों को बयान दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। घटना के बारे में कोई भी व्यक्ति अपने बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में मंगलवार को मृतक की पत्नी अंजना देवी, पुत्री दीपिका, साक्षी, पुत्र मानवेंद्र सिंह के अलावा पंकज देवी पत्नी रमन सिंह, अर्चना देवी पत्नी चित्रपाल सिंह, मुकेश कुमार, चित्रपाल सिंह, रमन सिंह पुत्रगण जुल्फी सिंह, बृजमोहन पुत्र भोला सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र युधिष्ठिर सिंह ने बयान दर्ज कराए हैं। इन बयानों को दर्ज कर जांच की प्रक्रिया तेज की जाएगी। एडीएम न्यायिक ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभी पुलिस महकमे व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के बयानों के दर्ज होने का इंतजार है। 26 मई तक बयान दर्ज करने के बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें