फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धू-धूकर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में धू-धूकर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में विजयादशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रावण का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में देर शाम को रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान वहां काफी भीड़ भी रावण का पुतला दहन देखने के लिए पहुंची।
इस बार जयपुर से रावण का पुतला मंगाया गया था। इसे दिन में पॉलीटेक्निक के मैदान में खड़ा करा दिया गया। दोपहर से ही लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली। कुछ देर के लिए शाम को आगरा को आने व जाने वाला रूट भी डायवर्ट कर दिया गया। देर शाम पॉलीटेक्निक का मैदान भीड़ से भर गया। देहात के लोग भी वहां मेला देखने के लिए आए थे। तदुपरांत राम, लक्ष्मण के स्वरूप झाकियों में बैठकर पॉलीटेक्निक मैदान पहुंची।
विज्ञापन

काली मां के स्वरूप व हनुमान जी सहित अन्य वानर सेना भी पॉलीटेक्निक मैदान पहुंची। वहां काफी देर तक युद्धलीला का मंचन किया गया। तदुपरांत भगवान श्रीराम के स्वरूप ने रावण की नाभि को निशाना बनाते हुए अग्निबाण छोड़ दिया। कुछ ही देर में प्रतीकात्मक रावण धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान आतिशबाजी भी चलाई गई। पूरा माहौल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कुछ ही देर में रावण का पुतला धरायाशी होकर नीचे गिर गया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शाम को पॉलीटेक्निक के मैदान पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी।
विज्ञापन

भीड़ को संभालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाथरस। पॉलीटेक्निक के मैदान पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रावण का पुतला जलने के बाद काफी लोगों ने जलते पुतले की लकड़ियाें व राख को ले जाने का प्रयास किया। वैसे पहले से ही पुतले के चारों ओर बैरिकेडिंग लगवा दी गई थी। ऐसे में कुछ युवकों ने जब इसका प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से लाठियां दिखाकर व फटकार कर भगा दिया। एक युवक को पकड़ भी लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें