फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पूर्व के प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन व अन्य सभासद। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

काफी दिनों तक निलंबन का दंश झेलने के बाद टाउन एरिया पुरदिलनगर अध्यक्ष नाजमा बेगम बोर्ड की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने पूर्व के सभी प्रस्तावों को ध्वनि मत से पास करा विकास कार्यों के होने का मार्ग खुलवा दिया।
बता दें कि शिकायत के बाद शासन से चेयरमैन नाजमा बेगम के वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। जांच में नाजमा बेगम निर्दोष साबित हुई थी। सोमवार को बोर्ड की बैठक में पिछले एजेंडे के प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कस्बे में विकास कार्य कराना हैं। उन्होंने चुनाव के समय जो वादे किए थे उन सब को पूरा करेंगी। बैठक में ईओ रमा दुबे, सभासद खुशनूर, मनीष शर्मा, शैलेश माहेश्वरी, विलियम बाबू, चौब सिंह वर्मा, संतोष पाथौर, विनय कुमार राघव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें