फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीयर की दुकान में घुसने वाली बस का चालक जाएगा ट्रेनिंग पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीयर की दुकान में रोडवेज बस के घुसने की घटना के बाद रोडवेज के अफसरों में खलबली मच गई है। शुक्रवार को डिपो के अधिकारियों ने सभी बसों को लाइन से बसस्टैंड परिसर में खड़ी कराया। लापरवाही बरतने वाले चालक को ट्रेनिंग के लिए कानपुर कार्यशाला भेजा जाएगा। उसके बाद उसे ड्यूटी करने दी जाएगी।
बृहस्पतिवार शाम को एक बस बस स्टैंड के सामने सड़क पार करते हुए बीयर के ठेका में घुस गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। इसमें एक का गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दूसरे व्यक्ति के हल्की चोट आई। बस क्षतिग्रस्त होने से डिपो को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अब रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार लापरवाह चालक को जब तक ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। तब वह कानपुर में ट्रेनिंग को पूरी करके नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से डिपो के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बसों को ढलाना पर खड़ा नहीं किया गया। सभी बसों को परिसर अंदर खड़ी कराया गया। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि घटना में लापरवाह चालक को ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा जाएगा। उसके बाद उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा। सभी बसों को परिसर में खड़ी कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें