न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से सटे गांव भूरा का नगला में स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को कुत्ते से बचाया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी शिवशंकर की पांच साल की बेटी तनू गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाती है। शुक्रवार की दोपहर को वह स्कूल से घर लौट रही थी।
रास्ते में एक कुत्ते ने बच्ची पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्ची को भाग कर लोगों ने कुत्ते से बचाया। बच्ची को लहूलुहान देख परिजनों के होश उड़ गए और फिर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद