फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉ. पुष्पेंद्र को मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

50वीं पंडित जवाहरलाल नेहरू मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन अलीगढ़ के श्रीमद् ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें मंडल के हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा जिलों के 169 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इसमें जिले के संविलियन विद्यालय समामई के विज्ञान शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति विषय पर मंडल में शिक्षक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डॉ. पुष्पेंद्र ने बच्चों के लिए मैं भी विजेता नाम गेम बनाया है, जिसमें बच्चे खेल-खेल में लर्निंग आउटक्रम पाठ्यक्रम को प्राप्त करते हैं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य एसएमबी इंटर कॉलेज केके शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अलीगढ़ मंडल डॉ. मुकेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रहा। जेडी मुकेश अग्रवाल और निर्णायक समिति ने पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बनाए गए एप की सराहना की। वह अब अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें