फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बृज चौरासी कोस की परिक्रमा देने गए परिक्रमार्थी की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बृज चौरासी कोस की परिक्रमा देने गोवर्धन गए सादाबाद के एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव मंस्या के मूल और हाल निवासी मथुरा रोड सादाबाद करीब 50 वर्षीय महेशचंद्र पुत्र बसंतीलाल करीब चार दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ बृज चौरासी कोस की परिक्रमा करने गोवर्धन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले परिक्रमा के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। उनको उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें