न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के बेरगांव निवासी युवक का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे गंदे पानी में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा।
जलेसर रोड स्थित बेरगांव निवासी मनोज कुमार (40 वर्ष) पुत्र तालेवर सिंह सोमवार की देरशाम को करीब आठ बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसको तलाश करने लगे।
दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर को करीब ढाई बजे उसका शव गांव के बाहर जलेसर रोड के निकट स्थित गड्ढे में पड़ा मिला, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बुधवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हुआ।