फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मां-बेटे को बंधक बनाकर भैंस-पड़िया ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला, पुत्र को बंधक बनाकर भैंस-पड़िया ले गए बदमाश
विज्ञापन

गांव इनायतपुर में हुई वारदात, घटना के बाद देरी से पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर में मंगलवार की रात को बदमाशों ने एक पशुपालक के घेर में पहुंचकर वहां बंधी भैंसों को खोलने की कोशिश की। अचानक पशुपालक की आंख खुल गई, लेकिन बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। उनकी पत्नी और पुत्र को बंधक बनाकर एक भैंस और एक पड़िया को खोलकर गाड़ी में लादकर ले गए।
मोहनलाल पुत्र गेंदालाल निवासी इनायतपुर मंगलवार को अपने घेर पर पशुओं की रखवाली करने के लिए सो रहे थे। तभी कुछ गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा मोहनलाल पर तमंचा तानकर उनकी पत्नी व पुत्र को बंधक बना लिया। इसके उपरांत एक भैंस और एक पड़िया को खोलकर गाड़ी में लादकर ले गए। घटना के बाद जब पीड़ितों ने शोर मचाया, तब तक बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी 100 की पुलिस टीम को भी दी मगर पुलिस घटना के आधा घंटे बाद गांव पहुंची। इस संबंध में बीडीसी सदस्य बसई संजय जाटव ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है और घटना का जल्द से जल्द खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें