न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवल नगर स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित किशोर ने की। जानकारी दी गई कि कोरोना काल में बाल संस्कार केंद्र को बंद कर दिया गया है।
इस मौके पर नगर एवं ग्रामों में सेवा भारती सेवा सहायता के अंतर्गत संस्था द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र एवं सिलाई केंद्रों पर कार्यरत शिक्षका नीरज, सीता देवी जोगिया, कु. नेहा, कु. प्रीति, नगला ताल निवासी कु. रिचा शर्मा, विमलेश माहौर, सोनिया कुमारी, सीमा, नीलू वर्मा, श्रीनगर नई बस्ती से गुड़िया, रमनपुर आदि स्थानों की शिक्षिकाओं को एक महीने के मानदेय के साथ खाद्य सामग्री दी गई। इस अवसर पर सभी को तुलसी के पौधे दिए गए।
बैठक में शिवकुमार शर्मा, ललित किशोर अग्रवाल, वासुदेव माहौर, भंवर सिंह पौरुष, गोपाल प्रसाद मिश्र, डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, मैनेजर आचार्य महेश चंद्र उपाध्याय, श्रवण कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार, बबलू, अनिल अग्रवाल, सचिन शर्मा, मुनि शंकर, मोहित अग्निहोत्री, मोरमुकुट, योगेश बागड़ी आदि मौूद रहे। संचालन अनूप अग्रवाल एवं भूषण गुप्ता ने किया।