फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंबे समय से गायब चालक परिचालकों की संविदा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो में लंबे समय से गायब चल रहे चालक परिचालक की संविदा जल्द समाप्त होगी। डिपो स्तर से एक दर्जन से अधिक चालक परिचालकों को उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है। यदि वह नियत अवधि में नहीं लौटते हैं तो उनकी नौकरी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। यें बसें लोकल व लंबे रूटों पर संचालित होती है। गर्मियों में एक तो वैसे रोडवेज की आय कम आ रही है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से गायब चालक परिचालक डिपो के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस कारण संचालन गड़बड़ा रहा है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि गायब चालक परिचालकों को नोटिस दिया गया है। वह काम पर नहीं लौटे तो उनकी संविदा समाप्त की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें