फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सफाई कर्मी को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
हाथरस : सफाई कर्मी के घायल होने के बाद कोतवाली पर जमा आक्रोशित लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर की पुरानी सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर रहे कर्मी पर वहीं के युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू प्रहार कर दिया, जिससे सफाई कर्मी युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कोतवाली पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। कर्मियों ने ऐलान कर दिया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज और आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में हरिजन एक्ट और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद ही सफाई कर्मी वहां से हटे।
प्रतिदिन की तरह नगर पालिका का सफाई कर्मी राकेश कुमार सब्जी मंडी स्थित मार्केट में सफाई का काम कर रहा था। वहीं पर शोेएब नामक युवक निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद आया और राकेश से झगड़ने लगा। राकेश के विरोध करने पर उसने चाकू उठा लिया और प्रहार कर राकेश को घायल कर दिया। राकेश ने शोएब से चाकू छीन लिया, वरना वह उसे और ज्यादा घायल कर सकता था। इस घटना के बाद काफी सफाई कर्मचारी कोतवाली पर पहुंच गए और हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सफाई कर्मियों ने ऐलान कर दिया कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी और आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक काम बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आश्वासन दिया कि नामजद को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब कहीं जाकर भीड़ कोतवाली से हटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें