फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाइक सवार युवक को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हाथरस: गांव हतीसा के निकट बाईपास पर बाइक को टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में हतीसा बाईपास पुल पर बृहस्पतिवार की दोपहर कार ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में बाइक नंबर के आधार पर आगरा के मलपुरा में पुलिस ने सूचना भेजी। देरशाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की।
आगरा के मलपुरा गारुआ कटरा निवासी मुकेश कुमार (24 वर्ष) पुत्र उदयवीर सिंह की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में ननिहाल है। मुकेश की मां नगला उम्मेद में ही है। अपनी मां को बुलाने के लिए मुकेश बृहस्पतिवार की दोपहर को बाइक पर सवार होकर नगला उम्मेद जा रहा था। इस बीच हतीसा बाईपास पुल के पास अलीगढ़ की ओर से आगरा जा रहे एक कार सवार ने बाइक सवार मुकेश को टक्कर मार दी, जिससे मुकेश के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी आगरा पुलिस को दी, जिसके बाद देरशाम को आगरा से आए लोगों ने शव की शिनाख्त मुकेश कुमार के रूप में की। मृतक अपने भाई धर्मेंद्र सिंह की बाइक को लेकर आया था। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर ही शव की शिनाख्त हो पाई है। जिस कार से दुर्घटना हुई है, वह कार और उसका चालक पुलिस के कब्जे में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें