फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल फोन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
हाथरस: इंदिरा नगर में चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल फोन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी युवक का मोबाइल चार्जिंग के दौरान अचानक से फट गया, जिससे घर के लोग घबरा गए। इस मामले को लेकर युवक ने पुलिस को कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अलीगढ़ रोड स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी विशाल ने एक कंपनी का मोबाइल खरीदा था। बृहस्पतिवार को मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस बीच अचानक से फोन फट गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिवार के लोग घबरा गए। मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनकी भीड़ मौके पर लग गई। इस मामले में तहरीर लेकर विशाल पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें