सोमवार की शाम ग्राम बरसें में खेत पर टहलने गई एक महिला को सांड़ ने पीछे से जमीन पर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचकर। परिजन आनन फानन महिला को उपचार के लिए रूहेरी ले गए। जहां महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।
दरअसल, ग्राम बरसें निवासी दुलारी देवी (62) सोमवार की शाम अपने खेतों पर टहलने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आवारा सांड़ आ गया। वृद्धा ने सांड़ को खेत से हटाने का प्रयास किया तो सांड़ ने महिला को पटक दिया। जख्मी हालत में परिजन महिला को अस्पताल ले गए लेकिन, उसकी मौत हो गई।