फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन लेने गई महिला पर सांड़ ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
हाथरस : सुभाष गली में घूमता महिला पर हमला करने वाला आवारा सांड़। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में आवारा गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को वासुदेव विद्या मंदिर के पास राशन की दुकान पर लाइन में खड़ी एक महिला पर सांड़ ने हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई। उसके सिर, हाथ पैर में चोटें आई हैं। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
सादाबाद नगर के मोहल्ला राजनगर, नईबस्ती, सुभाष गली, गली पंडितान, कूपा गली, मुख्य बाजार के अलावा अन्य कई स्थानों पर सुबह से शाम तक आवारा गोवंश घूमते रहते हैं। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुभाष गली में वासुदेव विद्या मंदिर के पास राशन की दुकान पर लाइन में खड़ी एकता पत्नी सुनील पर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा कुछ दिन पहले भी एक सांड़ ने आगरा रोड पर एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस तरह की घटनाओं से नगर वासियों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें