फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिल सकेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वंचित अन्नदाता अब घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपने पंजीकरण, आधार संशोधन और आवेदन की स्थिति देख सकेंगे। शासन की ओर से पोर्टल पर यह सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। अब किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
शासन की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पोर्टल पर तीन नई सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद पोर्टल पर घर बैठे ही किसान योजना का लाभ ले सकेंगे। पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कार्नर विंडो के जरिये यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शासन की ओर से एडिट आधार डिटेल्स, न्यू फार्मर रजिस्टे्रशन और बेनिफिशियरी स्टेट्स नाम से लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि किसान अपना खुद नया पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदनकर्ता अन्नदाताओं को अब तहसील, कृषि विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस पोर्टल पर आवेदनकर्ता अपने पंजीकरण की स्थिति देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसान पोर्टल से एडिट आधार डिटेल्स ऑप्शन में जाकर आधार संशोधन की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें