फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
हाथरस : मथुरा रोड पर कांवड़ लेकर जाते कांवड़ियों की कतारें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही शहर की सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। वातावरण में कांवड़ियों के पग घुंघरुओं की रुनझुन और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। कोई वाहनों से कांवड़ लेने गंगाघाटों के लिए रवाना हो रहा है तो कोई सजी-धजी कांवड़ों को कंधों पर रखकर पदयात्रा करते हुए घर वापसी कर रहा है। श्रद्धालुओं की सेवा-सुश्रुसा के लिए जगह-जगह शिविर भी सज गए हैं।
महाशिवरात्रि का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के मथुरा-बरेली और आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कांवड़ियों की कतारें नजर आ रही हैं। जगह-जगह लगे शिविरों में कांवड़ियों को मीठा जल, दूध, चाय और पकौड़ी आदि खान-पान का सामान वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में बज रहे भोले की महिमा से ओत-प्रोत भक्ति संगीत की धूम मची हुई है। कांवड़ियों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ियों के रास्ते को सुगम बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। शहर के सासनी गेट और तालाब चौराहा से वाहनों को रोक-रोककर कांवड़ियों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें