फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाटू श्याम के जयघोष से गूंजा वातावरण, हुआ स्वागत

विज्ञापन
हाथरस : खाटू श्याम की प्रभात फेरी में शामिल भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्याम मित्र मंडल के बैनर तले कस्बा मेंडू में खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित नवग्रह गणेश भगवान मंदिर से हुई। आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा का जयघोष करते हुए हाथों में निशान लेकर चल रहे थे। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार की शाम को शहर के मेंडू रोड स्थित लखन किशन फार्म हाउस में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा कस्बा के गणेश मंदिर से शुरू होकर हुंडा मोहल्ला, बापू बाजार, पथवारी मंदिर, मुख्य मार्गो से होते हुए गणेश मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का कई जगह आरती उताकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर चेतन उपाध्याय, महेश चंद्र सारस्वत, अशोक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सौरभ, शुभम वशिष्ठ, मदन मोहन सेठी, रिंकू कुशवाहा, रविकांत शर्मा, गीताजंलि उपाध्याय, माधुरी उपाध्याय, गिरीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज शर्मा एड, हरीओम, सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें