फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना से बचाव के लिए काफी पहले से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने कर रखी है तैयारियां

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान में सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकीय टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस समय पूरा सिस्टम कोरोना के खतरे से जूझ रहा है। इसी के मद्देनजर लॉकडाउन किया गया है। इसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने काफी दिन पहले से ही इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने अपने कंट्रोल रूम बनाए हैं। वहां सूचनाएं दी जा सकती हैं। बागला जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
इस बारे में बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आईवी सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में तो इस समय ओपीडी बंद है लेकिन यदि कोई मरीज गंभीर हालत में किसी भी रोग से ग्रसित है तो वह इमरजैंसी में अपना उपचार कराने के लिए जा सकता है। वहां यदि उसे कोरोना के संदिग्ध मरीज के रूप में देखा जाएगा तो उसकी जांच होगी और विदेश यात्रा आदि के बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा और वहां से उसके ब्लड आदि के सैंपल भेजे जाएंगे। तदुपरांत पुष्ट होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इधर, टीवी हॉस्पीटल के निकट स्थित भवन में भी स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित कर रखा है। वहां कंट्रोल रूम के बाहर कई नंबर भी चस्पा कर रखे हैं। इन नंबरों पर कोरोना से संबंधित जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें