फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एक परिचालक की संविदा समाप्त, दो बदले रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक परिचालक की संविदा समाप्त, दो बदले रूट
विज्ञापन

एआरएम ने की कार्रवाई, चालक-परिचालकों में खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे एक परिचालक की एआरएम ने बृहस्पतिवार को संविदा समाप्त कर दी। दो चालक संचालन के लिए निर्धारित बसों पर नहीं पहुंचे तो उनका मार्ग बदला गया है। एक चालक समय से नहीं पहुंचे तो एआरएम ने घर वापस कर दिया। कार्रवाई से चालक-परिचालकों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 84 बसें हैं, जिनके संचालन में चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। इस कारण हाथरस डिपो में आमदनी का ग्राफ गिर रहा है। लंबे समय से गैरहाजिर चालक भरत सिंह, जो कि हरिद्वार लखनऊ चलता था। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। इस क्रम में बृहस्पतिवार को एआरएम ने उसकी संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो परिचालक मुरादाबाद और लखनऊ रूट पर चलते थे। ये दोनों परिचालक अपने निर्धारित वाहन पर नहीं पहुंचे तो एआरएम ने इन दिनों को मार्ग का परिवर्तन करते हुए लोकल रूट पर लगा दिया है। चालक राजवीर सिंह बृहस्पतिवार को सहालग के समय में भी नियत समय पर नहीं पहुंचे तो एआरएम ने उन्हें घर वापस कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें