फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अखंड भारत दिवस कार्यक्रम को दस हजार लोग सुनेंगे लाइव

विज्ञापन
हाथरस: हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में भाग लेते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच हाथरस की जिला बैठक सोमवार को आगरा रोड हाईवे के निकट हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की गई। कुछ नए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए।
मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत के फेसबुक पेज से अखंड भारत दिवस कार्यक्रम को लाइव सुनने के लिए 10 हजार लोगों को जोड़ना है। केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश है कि जिले की सभी थाना इकाइयां सशक्त बने। हिंदू जागरण मंच के छह आयाम और दो कार्य विभाग की टीम भी जल्दी से जल्दी घोषित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंजामं के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा अनिल अग्रवाल को हिंजामं का जिला कोषाध्यक्ष, मनोज राठौर को जिला स्वावलंबन प्रमुख, लोकेश अग्रवाल को नगर स्वावलंबन प्रमुख, सोनू कश्यप को नगर लैंड जेहाद प्रमुख, छत्रपाल सिंह को सासनी नगर अध्यक्ष, शिवम सोलंकी को युवा वाहिनी का नगर उपाध्यक्ष, गौरव अग्निहोत्री को लैंड जिहाद सह प्रमुख बनाया गया। सागर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया। बैठक में आशा ठाकुर, संजय सिंहा, रमन बिहारी शर्मा, ठाकुर देवेंद्र सिंह, प्रमुख सौरव शर्मा, रविंद्र रावत, मोर मुकुट वर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता बघेल, आशा सैंगर, राजू पाथरे, शिवम शर्मा, सुनीता वर्मा, मीनाक्षी निषाद, तरुण बघेल, विनय रावत, विकास भारद्वाज, मनोज वर्मा, चेतन वार्ष्णेय, आकाश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें