न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खंड शिक्षा अधिकारी सहित क्षेत्र में दस और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि बीईओ के साथ उनके कार्यालय में ऊघई निवासी 26 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर, आगरा निवासी 44 वर्षीय अध्यापक एवं गांव कुरसंडा निवासी 42 वर्षीय अध्यापक शामिल हैं।
गांव दोहई निवासी 42 एवं 25 वर्षीय दो महिलाएं एवं इसी गांव का एक 47 वर्षीय युवक, गांव हसनपुर बारू निवासी 45 वर्षीय युवक के साथ इसी गांव के एक अन्य परिवार के 55 एवं 74 वर्षीय दो बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
सीचएसी प्रभारी ने बताया कि बीईओ सहित दोनों अध्यापकों व कंप्यूटर ऑपरेटर को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि दो महिला सहित चार अन्य लोगों को सिकंदराराऊ के एल-2 अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।