फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अधिवक्ता पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार ने एक अधिवक्ता के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी है। तहरीर में कहा दिशवार ने कहा है कि वह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नामक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं और यह अधिवक्ता भी इस ग्रुप के सदस्य हैं।
अधिवक्ता पिछले काफी समय से ग्रुप पर भारत सरकार के सांसद, विधायक, न्यायाधीश, न्यायपालिका, मुख्यमंत्री, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और भारत सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशवार ने तहरीर में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के मौत के बाद उन पर अपमानजनक टिप्पणी की है। न्यायालय के एक आदेश पर भी इसी तरह की टिप्पणी की है। इससे राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, इसलिए इन अधिवक्ता के खिलाफ अभियोग दर्ज किया जाए। कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद का कहना है कि तहरीर उन्हें मिली है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें