हाथरस : जलेसर रोड पर टेंपो पलटने से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जलेसर रोड गंगचौली के निकट देर रात हाथरस से जा रहा एक टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे कई लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें उपचार दिया गया।
शुक्रवार की देर रात को शहर से एक टेंपो में सवार होकर कुछ लोग अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड गांव गंगचौली के निकट टेंपो अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार महेश पुत्र बद्री प्रसाद, नीरज पुत्र रूपसिंह, केशव प्रसाद पुत्र सत्यपाल निवासीगण लाढपुर घायल हो गया।
सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ अन्य भी इस हादसे में चोटिल हुए, वह मौके से चले गए और अपने स्तर से उपचार कराया गया। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद